{"_id":"58e53d1b4f1c1bf5465b7373","slug":"women-on-the-road-in-protest-of-domestic-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी शराब के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशी शराब के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 06 Apr 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। कस्बे के सपहा मार्ग स्थित स्टेट बैंक के सामने देशी शराब की दुकान खोलने के विरोध में मथौली गांव के लोगों ने बुधवार की शाम को सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया।
मथौली गांव की रहने वाली शुभावती देवी, कुंती देवी, इंद्रावती, उषा देवी, निर्मला देवी, मैना देवी, रीना देवी आदि महिलाओं के साथ गांव के अन्य लोग शाम करीब चार बजे स्टेट बैंक के सामने सड़क पर आकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इनका कहना था कि यहां शराब की दुकान खोलने से महिलाओं व लड़कियों को दिक्कत होगी। नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसके चलते सपहां, तुर्कपट्टी और सेवरही की तरफ जाने वाली गाड़ियों का आवागमन प्रभावित हो गया। इसकी जानकारी होने पर कसया पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।