फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women offer prayers on Lalhi Chhath

महिलाओं ने ललही छठ पर की पूजा-अर्चना

Sat, 28 Aug 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women offer prayers on Lalhi Chhath
सुकरौली ब्लाक के पिपरा लालमन गांव में छठ पर्व पर पूजन कर कथा सुनतीं महिलाएं। - फोटो : KUSHINAGAR
महिलाओं ने ललही छठ पर की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

सुकरौली (कुशीनगर)। पुत्रों की लंबी आयु के लिए शनिवार को ललही छठपर्व क्षेत्र में परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने उपवास रखकर छठ माता का पूजन-अर्चन किया और पुत्रों की दीर्घायु की कामना की।
महिलाओं ने छठ माता के प्रतीक कुश के पौधों में छह गांठ लगाकर महुआ के छह पत्तों पर तीनी का चावल, महुआ व दही आदि रखकर छठ माता को समर्पित किया। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने छठ माता से जुड़े किस्से सुने और सुनाए।
विज्ञापन

सुकरौली क्षेत्र के पिपरा लालमन गांव में सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं और विधि विधान से पूजा-अर्चना की। गांव की सरोज देवी, सूरत, नीरज मिश्रा, सुनीता देवी, अनीता, रानी, गुंजा, अतवारी, किरन ने बताया कि इस व्रत में खेतों में उत्पन्न होने वाली किसी भी चीज को ग्रहण नहीं किया जाता। तीनी का चावल तालाब में उत्पन्न धान से निकाला है। इसलिए इस व्रत में तीनी के चावल का ही प्रयोग किया जाता है। मान्यता है कि ललही छठ माता का पूजन-अर्चन व व्रत करने से संतान दीर्घायु होती है और उसे सुख, शांति तथा समृद्धि मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed