{"_id":"6a973fa0f697d418c209abf2","slug":"two-day-dol-mela-begins-amid-tight-security-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-167047-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच दो दिवसीय डोल मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच दो दिवसीय डोल मेला शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे में मंगलवार की रात कड़ी सुरक्षा के बीच महावीरी अखाड़े का दो दिवसीय डोल मेला शुरू हुआ। मेले का समापन बुधवार दोपहर बाद होगा। मेले में बाहर से आए कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति पर लोग झूमते रहे। खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर खिलाडियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डोल मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए कई थानों की पुलिस मौजूद रही। तमकुहीरोड में वर्ष 1945 से हर साल भाद्रपद माह के पंचमी व षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। पहले दिन मंगलवार की रात सेवरही के आठ स्थानों से कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस निकला। इसके पहले सभी अखाड़ों में भगवान महावीर के साथ शस्त्र पूजा की गई। सभी आठ अखाड़ों की तरफ से श्रीराम भक्त हनुमान समेत देवी-देवताओं की झांकियां निकलीं तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति पर देर रात तक लोगा झूमते रहे। अखाड़ों से जुड़े खिलाडियों ने हैरतअगेज खेल कौशल का प्रदर्शन कर मंत्रमुग्ध कर दिया। डोल मेला को शांति व सकुशल संपन्न कराने के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
इस दौरान एडीशनल एसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम कुणाल गौरव, सीओ जयंत कुमार यादव, एसएचओ मनोज कुमार वर्मा, चौकी इंचार्ज अनिल कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
00000000
दो जोन और चार सेक्टर में बंटा डोल मेला
तमकुहीरोड। सेवरही के डोल मेला में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस की तरफ व्यापक इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे कस्बे को दो जोन और चार सेक्टर में बांट कर पुलिस कर्मियों की तैनाती की थी। प्रत्येक सेक्टर में एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर और पांच पुलिस की टीम तैनात किए थे। इसी तरह सभी अखाड़ों में प्रत्येक डोल के पास दो-दो थानाधक्ष और 20- 20 पुलिस कर्मी तैनात रहे। इसके अलावा बिनतोलियां मोड़, महाराणा प्रताप मोड़, रेलवे ढाला, अवदान टोला मोड़, जीन बाबा का स्थान, दमकला घाट, मलाही घाट सहित अन्य सभी प्रमुख चौक चौराहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही। इसके अलावा तैनात पुलिस कर्मियों की मानीटिरिंग सेवरही एसएचओ मनोज कुमार वर्मा व कस्बा पुलिस चौकी इंंचार्ज अनिल कुमार शर्मा किए। संवाद