{"_id":"6a0c813be20a9fa03893dd703247a603","slug":"women-died-in-truk-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
कुशीनगर अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के खोटही केरवनिया चौराहे पर सोमवार को सीमेंट लदे ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई और छह वर्षीय बच्चा घायल हो गया। एक व्यक्ति बाइक से सोमवार दिन के करीब ग्यारह बजे खोटही केरवनिया चौराहे के पास पत्नी व बच्चे को लेकर जा रहा था कि बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला और बच्चा बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे के दौरान गांव वालों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल महिला और बच्चे को कप्तानगंज सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि बच्चे को उपचार के बाद घर पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया जबकि चालक मौके से फरार है। नेबुआनौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी शिवनरायन पत्नी मालती देवी व चार वर्षीय एक बच्चे के साथ किसी कार्य से कप्तानगंज गए थे। घर लौटते समय खोटही केरवनिया चौराहे के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार महिला और बच्चा गिरकर घायल हो गए।दोनों घायलों को कप्तानगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने मालती को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज जगधारी प्रसाद ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक फरार है। उन्होंने बताया कि महिला के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सौदागर राय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।