फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman's mangalsutra snatched in crowd, incident captured on CCTV

Kushinagar News: भीड़ में महिला का मंगलसूत्र उड़ाया, वारदात सीसीटीवी में कैद

Mon, 14 Sep 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Woman's mangalsutra snatched in crowd, incident captured on CCTV
कसया। शहर के सुभाष नगर स्थित जानकी धर्मशाला में जन्माष्टमी के दौरान भीड़ में महिला का मंगलसूत्र चोरी हो गया। पूरी वारदात धर्मशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में संदिग्ध महिला पीड़िता के आसपास घूमती नजर आ रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अहिरौली बाजार के कौशल कुमार जायसवाल ने तहरीर में बताया कि चार सितंबर की रात उनकी पत्नी सुमन जायसवाल के साथ वार्ड नंबर 24 स्थित हरे कृष्ण प्रचार केंद्र के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में काफी भीड़ थी। इसी दौरान किसी ने पत्नी के गले से मंगलसूत्र उड़ा लिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद घर पहुंचने पर सुमन को मंगलसूत्र गायब होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

परिजन दोबारा कार्यक्रम स्थल पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में भीड़ के बीच एक संदिग्ध महिला पीड़िता के आसपास घूमती दिखाई दी। फुटेज देखने के बाद परिजनों को मंगलसूत्र चोरी होने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed