{"_id":"646bb54578b24416b30412c4","slug":"woman-sweeper-was-died-by-poison-kushinagar-news-c-7-1-177870-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जहर खाने से हुई थी महिला सफाई कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जहर खाने से हुई थी महिला सफाई कर्मी की मौत
Tue, 23 May 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना परिसर की झाड़ियों में मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
तरयासुजान। थाना परिसर में रविवार की रात मिले अस्थायी महिला सफाई कर्मी के शव का पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। उसकी रिपोर्ट में मौत की वजह जहर खाने से बताई गई है। विसरा रिपोर्ट सुरक्षित रखकर पुलिस ने शव को घरवालों को सौंप दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
बताया जा रहा है तरयासुजान निवासी प्रभावती देवी कई वर्षों से थाने में अस्थायी रूप से सफाई कर्मी का काम करती थी। रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उसका शव थाने के परिसर में झाड़ियों में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह प्वाइजनिंग बताई गई है। तरयासुजान थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण प्वाइजनिंग बताया गया है। विसरा रिपोर्ट सुरक्षित रखी गई है। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं।