फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   woman stopped sdm jeep

धरने के बाद महिलाओं ने घेरी एसडीएम की गाड़ी

Tue, 26 Jul 2016 11:08 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 26 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खड्डा। एक सप्ताह पहले तहसील परिसर में अनशन पर बैठीं महिला और एक अन्य फरियादी महिला मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गईं। ये तहसील प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही थीं। एक घंटे बाद धरना समाप्त कर वापस जा रहीं महिलाओं ने रास्ते में मिलीं एसडीएम की गाड़ी को घेर लिया। इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप के बाद नोकझोंक भी हो गई। खड्डा पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


खड्डा तहसील क्षेत्र के हथिया गांव की रहने वाली सोमारी देवी ने पारिवारिक बंटवारे के एक मामले में एसडीएम कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया था। पिछले सप्ताह इस महिला ने गुपचुप तरीके से फैसला करने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में अनशन शुरू कर दिया था। तीसरे दिन हालत बिगड़ने पर तहसीलदार एवं एसओ ने एसडीएम की तरफ से इस मामले में पुन: कार्रवाई का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया था। मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंची महिला तहसील प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गई। उस वक्त एसडीएम कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। इसी समय एक अन्य महिला भी एसडीएम पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गई। तहसील परिसर में दो महिलाओं के धरना देने की खबर पाकर पहुंची खड्डा पुलिस ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद धरना समाप्त करा दिया। कुछ देर बाद तहसील से लौट रहीं इन महिलाओं ने एसडीएम की गाड़ी देखी तो उन्हें रोककर न्याय की गुहार लगानी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप के बाद नोकझोंक शुरू हो गई। वहां पहुंचे एसओ खड्डा ने महिलाओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed