फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman killed, elderly person injured after being hit by a truck.

Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, बुजुर्ग घायल

Thu, 16 Jul 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, elderly person injured after being hit by a truck.
डिबनी बंजरवा। हाईवे स्थित लतवा बाजार के समीप बुधवार को अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना के बाद आई एनएचएआई की टीम ने घायल बुजुर्ग को सीएचसी तमकुहीराज भिजवाया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के दवनहा की कांति देवी (55) अपने रिश्तेदार विशुनपुरा थाना क्षेत्र के इनरपुर निवासी सुदर्शन कुशवाहा (60) के साथ बुधवार को इलाज कराने बाइक से लतवा बाजार जा रही थीं। लतवा बाजार के समीप तेज रफ्तार जा रहे ट्रक की चपेट में आने से कांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई और सुदर्शन कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएचओ तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed