{"_id":"669070626a390564a10fcad4","slug":"woman-injured-in-assault-five-days-ago-dies-during-treatment-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-119724-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पांच दिन पहले मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पांच दिन पहले मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Fri, 12 Jul 2024 05:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा में पांच दिन पहले हुई मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान बुधवार की देर रात मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार के लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। पुलिस के अनुसार पहले से दर्ज मुकदमे में गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा गांव में एक जमीन को लेकर दो पक्षों में कई साल से विवाद चला आ रहा है। कई बार मारपीट भी हो चुकी है। सात जुलाई को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें 57 वर्षीय मौली देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया था।
घायल महिला इलाज के बाद अगले दिन घर आ गई और तहरीर के बाद चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर लिया। इधर, बुधवार की देर रात घायल महिला मौली देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन मारपीट के कारण मौत हो जाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि सात जुलाई को दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्ष के चार लोगों को शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया गया था। जिस महिला की मौत हुई है, उसकी तरफ से पहले मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया था। अब उसी मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
बंजर की जमीन के लिए चल रहा विवाद
जिस जमीन को लेकर दोनों पक्ष विवाद करता चला आ रहा है, वह बंजर की जमीन है। बंजर की जमीन के पीछे आरोपी महंथी यादव की भूमि है। इस जमीन के आगे बंजर की भूमि पर मृतका का कब्जा है। जिस पर वे बहुत पहले से झोपड़ी डालकर रहते हैं। यह विवाद कभी सुलझ नहीं सका और बढ़ता ही गया।