फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman injured in accident dies during treatment

Kushinagar News: दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Sat, 28 Dec 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 28 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in accident dies during treatment
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय से पढ़ाकर घर जा रही 44 वर्षीय महिला 21 दिसंबर को बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पकड़ी वंतीर उर्फ सौनहां निवासी तारा देवी इंद्रसेनवा स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक थीं। वह 21 दिसंबर को घर आते समय एक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौजूद लोग उन्हें रामकोला सीएचसी ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पति महेश की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed