{"_id":"69da9d6f663ef42fce0b779a","slug":"woman-given-possession-of-land-three-years-after-sale-agreement-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157921-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बैनामे के तीन वर्ष बाद महिला को दिलाया जमीन पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बैनामे के तीन वर्ष बाद महिला को दिलाया जमीन पर कब्जा
Sun, 12 Apr 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा की महिला को कसया एसडीएम ने बैनामे के तीन वर्ष बाद जमीन पर कब्जा दिलाया। पीड़ित महिला बीते तीन वर्ष से तहसील का चक्कर लगा रही थी।
चौरा खास थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासी उर्मिला देवी ने गांव के ही श्रीराम यादव से तीन साल पहले जमीन बैनामा लिया था। खारिज दाखिल भी हो गया था, लेकिन कब्जा नहीं मिला था। जमीन पर कब्जे के लिए वह डीएम समेत सभी अधिकारियों से शिकायत कर चुकी थीं। शनिवार को उन्होंने चौराखास थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में आए एसडीएम डॉ. संतराज बघेल को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने तत्काल कानूनगो ओमप्रकाश, लेखपाल कन्हैया यादव, अमित चौधरी के अलावा थाने के नायब दरोगा जितेंद्र सिंह के साथ दो सिपाहियों की टीम गठित कर मौके पर भेजा। पुलिस और राजस्व टीम ने जमीन की पैमाइश कर कब्जा दिला दिया।