फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies under suspicious circumstances, police start investigation

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 29 Jul 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, police start investigation
खड्डा। कोहरगड्डी गांव में सोमवार शाम महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला शव। मायके वालों महिला के पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आकर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है। खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोहरगड्डी निवासी लड्डू उर्फ लालमोहम्मद की दूसरी बीबी चांदनी 27 वर्ष का शव घर में मिला। गले पर काला निशान था। लालमोहम्मद की शादी कुछ वर्ष पहले हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गाँव की रहने वाली चांदनी से हुई थी। दोनों से तीन बच्चे हैं। लाल मोहम्मद ने चांदनी से दूसरी शादी की थी इसके बाद एक और महिला को घर में लाकर रखा है। इस बात को लेकर विवाद होता था। लोगों का कहना है कि शाम को पति पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद उसका शव मिला है। देर शाम खडडा पुलिस ने आकर शव को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाई कर रही थी। मौके पर मौजूद एसआई शर्मा सिंह यादव का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed