{"_id":"672fcb8f7affa968f3047b89","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-126110-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
Sun, 10 Nov 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय महिला की शुक्रवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। मायके वालों की सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के करीब दो घंटे बाद मृतका के भाई एवं परिजन पहुंचे, तो हंगामा शुरू हो गया। वे हत्या का आरोप लगाने लगे। मामला बढ़ता देख परिजन घर छोड़कर फरार हो गए।
सूत्रों का कहना है कि अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। कई बार पंचायत भी हो चुकी है। 15 दिन पहले पति-पत्नी में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसकी सूचना मृतका ने अपने भाई को फोन कर दी थी। भाई कुछ लोगों के साथ पहुंचा। इसकी जानकारी होने पर पति ने पत्नी की पिटाई की थी।शुक्रवार को महिला की तबीयत खराब हो गई तो उसको दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने बताया कि मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।