फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies during treatment, attendants create ruckus

Kushinagar News: इलाज के दौरान महिला की मौत, तीमारदारों ने किया हंगामा

Mon, 25 Mar 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment, attendants create ruckus
पडरौना। मेडिसिन वार्ड में भर्ती बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान शनिवार की देर रात मौत हो गई। नाराज तीमारदारों ने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इससे वार्ड में अफरातफरी मच गई। डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीमारदारों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया। रविवार को घर वाले शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिए और शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव निवासी रामनरेश की 52 वर्षीय राधिका की तबीयत चार दिन पहले बिगड़ गई थी। घर वाले उसे मेडिकल कॉलेज लाए। मेडिसिन वार्ड में भर्ती राधिका का इलाज चल रहा था्र। शनिवार की रात करीब 11.30 बजे राधिका की मौत हो गई। स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए घर वाले हंगामा करने लगे। शोर सुनकर डॉक्टर और अन्य कर्मचारी पहुंच गए। तीमारदारों ने स्वास्थ्यकर्मियों से हाथापाई भी की।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख डॉक्टर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस से भी तीमारदारों ने कहासुनी की। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को दोपहर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे और पुलिसकर्मियों से वार्ता कर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही। राधिका के पति ने किसी तरह की कोई शिकायत नहीं करने की बात लिखित रूप में पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने घर वालों को शव को सुपुर्द कर दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. विशाल सिंह ने बताया कि महिला की हालत अचानक गंभीर हुई और कुछ देर बाद मौत हो गई। तीमारदारों का आरोप निराधार है। रविंद्र नगर थाने के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि खड्डा की पुलिस आई थी। घर वालों की सहमति के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed