फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies due to beating in kushinagar

Kushinagar News: पिटाई से महिला की मौत, शव को रखकर किया प्रदर्शन

Thu, 30 Mar 2023 04:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Thu, 30 Mar 2023 04:44 PM IST
सार

पखनहा निवासी रमायन खरवार व शंभू खरवार पट्टीदार हैं। रमायन के घर के दरवाजे के सामने शंभू का झोपड़ी थी। रविवार को शंभू झोपड़ी हटाकर दीवार बनवाने लगे। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की। उसी दिन शाम को शंभू फिर दीवार बनवाने लगा।

विज्ञापन
Woman dies due to beating in kushinagar
पखनहा में वृद्ध महिला की मौत के बाद पहुंचे नायब तहसीलदार।संवाद

विस्तार

कुशीनगर जिले के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पखनहा में रविवार को पट्टीदार से हुए विवाद में पिटाई से घायल बुजुर्ग महिला की मंगलवार की रात घर पर ही मौत हो गई। बुधवार की सुबह परिजनों ने शव को दरवाजे पर रखकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। वह आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। नायब तहसीलदार विशालदत्त त्रिपाठी के आश्वासन पर परिजन माने। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि पखनहा निवासी रमायन खरवार व शंभू खरवार पट्टीदार हैं। रमायन के घर के दरवाजे के सामने शंभू का झोपड़ी थी। रविवार को शंभू झोपड़ी हटाकर दीवार बनवाने लगे। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की। उसी दिन शाम को शंभू फिर दीवार बनवाने लगा। दूसरे पक्ष के विरोध करने पर मारपीट हो गई। मारपीट में रमायन की मां सहोदरी (80) घायल हो गईं। मंगलवार की देर रात घर पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: चिलुआ नदी के किनारे युवक का मिला शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने शव दरवाजे पर रखकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। सूचना पाकर जटहां बाजार, नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मंगलवार की रात में ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की थी, लेकिन परिजन निर्माणाधीन दीवार तोड़ने व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

बुधवार दोपहर तक शव को दरवाजे पर रखकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे। तहसीलदार विशालदत्त त्रिपाठी, लेखपाल योगेंद्र गुप्ता व हल्का लेखपाल कमलेश कुशवाहा के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शव का पंचनामा बनवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed