फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies, drug store owner accused of administering injection incorrectly

Kushinagar News: महिला की मौत, दवा दुकानदार पर लगाया गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने का आरोप

Sat, 27 Sep 2025 09:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 27 Sep 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Woman dies, drug store owner accused of administering injection incorrectly
तमकुहीरोड/पिपरा घाट। सेवरही क्षेत्र के ग्राम सभा पिरोजहा निवासी 50 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र के बलूही बाजार के एक दवा दुकानदार ने उनके बाएं घुटने पर गलत ढंग से इंजेक्शन लगा दिया था, जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर हो गई और बाद में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के विक्रम चौहान ने आईजीआरएस पर शिकायत कर कहा कि उनकी पत्नी 50 वर्षीय रमावती देवी कुछ दिन पहले ग्राम सभा पिरोजहां के बलूही बाजार में एक दवा की दुकान पर इलाज कराने गई थीं। दुकानदार ने उसके बाएं घुटने में गलत ढंग से इंजेक्शन लगा दिया। घर जाते ही उनके पैर में सूजन और दर्द शुरू हो गया। इसकी सूचना दुकानदार को दी गई तो वे उन्हें देखने तक नहीं आए। उनकी हालत बिगड़ने लगी तो मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में भर्ती करा कर इलाज कराने लगे, वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पिपराघाट पुलिस चौकी प्रभारी आकाश सिंह उनके घर पहुंच और पूछताछ कर शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध मे सेवरही के एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed