{"_id":"69ade29497745285790402f0","slug":"woman-dies-after-contracting-measles-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-155996-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खसरे की चपेट में आई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खसरे की चपेट में आई महिला की मौत
Mon, 09 Mar 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के बौलिया गांव में शनिवार की देर शाम खसरे से महिला की मौत हो गई। पड़ोस का एक और व्यक्ति पीड़ित है। जानकारी होने पर रविवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और साफ सफाई और बचाव की सलाह दी। क्लोरीन की गोली का वितरण के अलावा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोई चिंता की बात नहीं है। बौलिया गांव की कमलावती देवी (55) पत्नी मुनीब चौहान पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। शनिवार की शाम को अचानक कमलावती देवी की तबीयत बिगड़ गई। अभी घर वाले अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। घर वाले उसका शव पनियहवा घाट पर प्रवाहित कर दिए। इसके अलावा पड़ोसी अच्छेलाल चौहान (25) पुत्र लक्ष्मण चौहान भी खसरे से पीड़ित हैं। महिला की मौत के बाद गांव वाले सहमे हुए हैं।
रविवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. सूर्यभान कुशवाहा के नेतृत्व में टीम गई और गांव में भ्रमण कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। अच्छेलाल चौहान को दवा दी। घर वालों से बताया कोई चिंता की बात नहीं है। समय से दवा दें और सफाई रखें। ऐसा लक्षण अगर किसी में दिखे तो वे सीएचसी पर आकर डॉक्टर से संपर्क करें नजरअंदाज न करें, गर्म पानी पीने या पानी में क्लोरीन की गोली डालकर पीने के लिए लोगों को सलाह दी गई।