{"_id":"682b87829ad4b6dfd30cef0d","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-pickup-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-137697-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पिकअप की ठोकर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पिकअप की ठोकर से महिला की मौत
Tue, 20 May 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 20 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
कसया/मल्लूडीह। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के हाईवे स्थित मल्लूडीह ओवरब्रिज के समीप सोमवार को सुबह सड़क पार कर रही एक महिला की पिकअप की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन अनियंत्रित होकर पिकअप हाईवे पर पलट गया।
नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर सात सिद्धार्थनगर (मल्लूडीह) निवासी 58 वर्षीय ज्योति देवी घर से चकचकिया बाजार के सामने स्थित अपने खेत में जाने के लिए नेशनल हाईवे पार कर रहीं थी। उसी समय कसया की तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप की चपेट में आ गईं। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई। हाईवे के उत्तरी लेन पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे दोनों लेन दक्षिणी लेन पर ही संचालित हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में पिकअप पलट गया और चालक मौके से भाग गया। इस संबंध में एसएचओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि पिकअप की ठोकर से महिला की मौत हुई है। पिकअप को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।