फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman beats old man to death for refusing to throw drain water

Kushinagar News: नाली का पानी फेंकने से मना करने पर महिला ने बुजुर्ग को पीट कर मार डाला

Thu, 17 Jul 2025 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Woman beats old man to death for refusing to throw drain water
मंसाछापर (कुशीनगर)। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के मंसाछापर में बुधवार दोपहर करीब एक बजे नाली का गंदा पानी दरवाजे पर फेंकने से मना करने पर रिश्ते की बहू ने 60 वर्षीय जंत्री यादव की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव वालों ने महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कटाई भरपुरवा गांव के मंसाछापर टोला निवासी जंत्री यादव का पड़ोस की रिश्ते में बहू लगने वाली महिला से दो दिन से कद्दू का पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच बुधवार दोपहर करीब एक बजे महिला ने जंत्री के घर के सामने नाली का गंदा पानी और कचड़ा फेंक दिया। जंत्री ने महिला को इसके लिए मना किया तो वह विवाद करने लगी। आरोप है कि इस दौरान महिला ने जंत्री को धक्का देकर गिरा दिया और लाठी से उनकी पिटाई करने लगी। इससे जंत्री की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी महिला भागने लगी। आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। सूचना पर आई पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। जंत्री के बेटे ने महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसओ आलोक यादव ने कहा कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। महिला को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed