{"_id":"6ab2de626a2b177e7c07ce18","slug":"woman-and-three-girls-missing-for-nine-months-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-168576-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नौ माह से महिला और तीन बच्चियां लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नौ माह से महिला और तीन बच्चियां लापता
विज्ञापन
खड्डा। नगर के एक वार्ड से नौ माह पहले पांच, ढाई और डेढ़ साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी और तीनों बच्चियों को मायके पहुंचाने की बात कहकर उसके साथ राजमिस्त्री का काम करने वाले छह लोग अपने साथ ले गए थे। इसके बाद से महिला और बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस से मदद नहीं मिलने पर पति ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर खड्डा पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, छह जनवरी की सुबह वह घर पर नहीं था। इसी दौरान उसके साथ राजमिस्त्री का काम करने वाले छह लोग उसकी पत्नी को मायके पहुंचाने की बात कहकर तीनों बच्चियों सहित अपने साथ ले गए। महिला अपने साथ जेवर और 60 हजार रुपये नकद भी ले गई थी। इसके बाद से पत्नी और बच्चियों का मोबाइल बंद है और उनका कोई पता नहीं चल सका है।
आरोप है कि उसने पत्नी और बच्चियों की तलाश के साथ मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों और थाने में दी लेकिन मदद नहीं मिली। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बोधीछापर निवासी चौथी चौहान, लालबाबू, सुकरीम, भीमा चौहान, लक्कड़ और पुजारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।