{"_id":"5fc531218ebc3e9bbc0675dc","slug":"woman-and-child-died-in-different-accidents-kushinagar-news-gkp3751490183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में महिला व बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में महिला व बच्चे की मौत
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में महिला व बच्चे की मौत
पडरौना/पकड़ियार। सोमवार की सुबह जिले में हुए अलग-अलग दो हादसों में एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई। एक हादसा पडरौना नगर के मुख्य रेलवे क्रॉसिंग के समीप हुआ जिसमें महिला की मौत हो गई। दूसरा हादसा नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में कौआसार गांव के पास हुआ जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। कौआसार में हुए हादसे से नाराज लोगों ने नौरंगिया-घुघली मार्ग को दो घंटे तक जाम रखा।
पडरौना शहर के मुख्य मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बाइक सवार महिला ट्रक की चपेट में आ गई। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरौली निवासी बिंद्रावती देवी अपने बेटे के साथ सोमवार को बाइक से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बांसी नदी में स्नान करने गई थी। सुबह करीब 10 बजे मां-बेटा बाइक से वापस घर लौट रहे थे। पडरौना शहर के मुख्य रेलवे क्रॉसिंग के समीप इनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई। महिला ट्रक के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा दूसरी तरफ गिरकर घायल हो गया। घटना देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पहुंचे सुभाष चौक पुलिस चौकी के इंचार्ज आलोक यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
इसके अलावा खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार निवासी मुन्ना जायसवाल का 12 वर्षीय पुत्र अनूप अपने पड़ोसी संतोष जायसवाल के साथ बाइक से सोमवार को भुजौली से सेखुई जा रहा था। नौरंगिया-घुघली मार्ग पर कौआसार गांव के समीप गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से ठोकर से बाइक सवार अनूप गिरकर ट्रॉली के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर मार्ग जाम कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर पहुंचे एसओ पवन कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रैक्टर-ट्राली को थाने भेजा गया। यहां करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा।