{"_id":"5a70bc514f1c1b514a8b6916","slug":"without-permission-loudspekar-banned","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति वाले लाउडस्पीकर उतारे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति वाले लाउडस्पीकर उतारे जाएंगे
kushinagar
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
निदेऱश्ा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना।
जिले में धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर लगे बिना अनुमति के लाउडस्पीकरों को हटवाने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में बैठक कर चर्चा की गई। बैठक में अफसरों को चिह्नित धार्मिक स्थलों की जांचकर बिना अनुमति वाले लाउडस्पीकर उतारने का निर्देश दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर बजाने संबंध हाईकोर्ट के निर्देश का कड़ाई से पालन कराया जाना है। जिले में कुल 1339 धर्मस्थल चिह्नित किए गए हैं। जहां भी बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का प्रयोग होता है, उनको नोटिस देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम को क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जिन धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर बजाने के लिए निर्धारित प्रारूप पर अनुमति मांगी जाएगी, उस पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी हरिगोविंद मिश्र, एडीएम कृष्ण लाल तिवारी, एडीएम (न्यायिक) साहब लाल समेत जिले के सभी एसडीएम और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।