फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   without adress sheela dikshit retuned

बिना सभा को संबोधित किए ही वापस लौटीं शीला दीक्षित

Sat, 27 Aug 2016 11:19 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 27 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
without adress sheela dikshit retuned
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
पडरौना। 27 साल यूपी बदहाल रथयात्रा का नेतृत्व करते हुए कुशीनगर आईं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और यूपी में कांग्रेस की तरफ से सीएम की दावेदार शीला दीक्षित स्वास्थ्य ठीक न होने और दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने में हो रही देरी के चलते जिला मुख्यालय रविंद्रनगर धूस से ही लौट गईं।
विज्ञापन

शाम को जूनियर हाईस्कूल पडरौना के मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन संजय सिंह और पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने ही संबोधित किया। रथयात्रा पडरौना से कप्तानगंज के रास्ते महराजगंज जिले के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने यूपी की खराब हालत के लिए सपा, बसपा और भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए 27 साल यूपी बेहाल रथयात्रा निकाल रखी है। शनिवार को यह रथयात्रा कुशीनगर में पहुंची। इस रथ यात्रा की सफलता के लिए एक सप्ताह से कांग्रेस पदाधिकारियों ने ताकत झोंक रखी थी। प्रचार हुआ था कि रथ यात्रा के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और यूपी में कांग्रेस की तरफ से सीएम पद की दावेदार शीला दीक्षित, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी समेत कई दिग्गज आ रहे हैं। इसके चलते सुकरौली से लेकर पडरौना तक प्रमुख चौराहों पर कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। दिन के करीब 12 बजे यह रथ यात्रा सुकरौली में पहुंची। तेज धूप और गर्मी के बावजूद सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क के किनारे खड़े थे, लेकिन बड़े नेता बाहर नहीं निकले। कुछ प्रमुख पदाधिकारियों ने बस के अंदर जाकर वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। हाटा में भी यही स्थिति रही। रथयात्रा कसया पहुंची तो अमिय चौक पर जुटे कार्यकर्ताओं के बीच उतरीं शीला दीक्षित ने शहीद अमिय त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वे इस रथयात्रा के साथ जिला मुख्यालय रविंद्रनगर धूस से लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के सत्ता से दूर होते ही शुरू हो गई यूपी की दुर्दशा
पडरौना। प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है, किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। परंतु प्रदेश की सपा सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। लोगों को बांटने और लड़ाने की कोशिश हो रही है। एक पार्टी टिकट बेच रही है तो दूसरी प्रचार में आगे है। कांग्रेस जबसे यूपी की सत्ता से दूर हुई, तभी से प्रदेश विकास की दौड़ में पिछड़ता चला गया। ये बातें नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित 27 साल यूपी बेहाल रथ यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद और चुनाव समिति के चेयरमैन संजय सिंह ने कहीं। 

उन्होंने कहा कि यहां हर जाति और धर्म के लोग निवास करते हैं, लेकिन उनको बांटने और लड़ाने की साजिश हो रही है। देश को आजाद कराने में कांग्रेस पार्टी का सहयोग सबसे बड़ा है। इसी दम पर 60 वर्षों तक लोगों ने कांग्रेस को सत्ता में बनाए रखा। कांग्रेस पार्टी में हर जाति, धर्म के लोगों का सम्मान होता है। उन्होंने बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वहां टिकट देने के लिए बोली लगती है। लाखों-करोड़ों रुपये निगलने के बाद भी हाथी का पेट नहीं भरा। सपा प्रचार कराने में आगे है, लेकिन हकीकत इससे जुदा है। प्रदेश के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की मृत्यु हो रही है। उद्योग बंद पड़े हैं, नौजवान सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे हैं। प्रदेश की पहचान डकैती, राहजनी के चलते हो रही है। किसानों की आत्महत्या के मामले में यह प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। 45 प्रतिशत विभागों में जगह खाली है, लेकिन उसको भरा नहीं जा रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस की इस रथ यात्रा से इस प्रदेश के भाग्य का फैसला होगा। यह देश का सबसे बड़ा प्रदेश है, फिर भी यह बदहाल है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल सभी मामलों में पिछड़ा हुआ है। 27 वर्षों से कांग्रेस इस प्रदेश की सत्ता में नहीं है। अगर प्रदेश को बदहाली से बचाना है तो कांग्रेस को सत्ता में लाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बदहाली के लिए सपा और भाजपा बराबर की जिम्मेदार हैं। सपा सरकार परिवारवाद चलाती है तो भाजपा नफरत फैलाने वाली पार्टी है। 

पूर्व गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर झूठा वादा करने का आरोप लगाया तो सपा सरकार पर परिवारवाद करने की तोहमत मढ़ी। वरिष्ठ नेता भगवती चौधरी ने कहा कि सपा को लोगों ने बड़े विश्वास के साथ सत्ता सौंपी थी, लेकिन वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। 


कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह, तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू, पडरौना नगर पालिका की चेयरमैन शिवकुमारी देवी सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान कांग्रेस के मीडिया प्रभारी शमशेर मल्ल, कृष्ण प्रताप मल्ल, नवीज आलम, सुशीला गिरी, सीमा शर्मा समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed