फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wire fire broke out in the sugarcane

तार टूटकर गिरने से गन्ने के खेत में लगी आग

Thu, 01 Dec 2016 11:42 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wire fire broke out in the sugarcane
गन्ने के खेत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धर्मसमधा में एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से गन्ने के खेत में आग लग गई। आगलगी में कई किसानों की खेत में खड़ी गन्ने की फसल जल कर बर्बाद हो गई। लोगों ने 100 नंबर डॉयल किया लेकिन मदद नहीं मिली तो रामकोला पुलिस को सूचना दी गई। पडरौना से दमकल की गाड़ी पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर में रामकोला थाने के  ग्राम पंचयत धर्मसमधा के दक्षिण तरफ से जा रही एचटी लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिर गया। शार्ट सर्किट की वजह से गन्ने की फसल में आग लग गई। इस घटना में भग्गन, शमीम, नसीम, सिंहासन, द्रोपदी, विंद्रवती, नगीना, शंकर, कशी, बनारसी एवं अनीता की गन्ने की फसल जलकर बर्बाद हो गई। मौके पर एसडीएम कप्तानगंज अरुण कुमार, प्रभारी कानूनगो शिवमुरारी लाल, एसआई महेंद्र चतुर्वेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र गौड़ आदि पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed