फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   winter nights sleeping on the floor

Kushinagar News: फर्श पर सोकर गुजार रहे सर्दी की रात

Wed, 28 Dec 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
winter nights sleeping on the floor
जिला अस्पताल में वार्ड के बाहर गैलरी में मंगलवार रात 10 बजे इस तरह से सोते हुए मिले लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
फर्श पर सोकर गुजार रहे सर्दी की रात
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में नहीं है रैन बसेरा, अलाव का भी कोई इंतजाम नहीं
पडरौना। दिसंबर माह के अंत में सर्दी शबाब पर है, लेकिन नगर में ठंड से बचाव का समुचित प्रबंध नहीं किया जा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को उठानी पड़ रही है। समुचित प्रबंध के अभाव में तीमारदार फर्श पर ही सर्द रात गुजार रहे हैं। जिला अस्पताल में रैन बसेरे के अभाव में उन्हें मरीजों के पास ही सोना पड़ रहा है, जबकि पूरे अस्पताल परिसर में कहीं पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं है। इससे लोगों को असुविधा हो रही है।
जिला अस्पताल में रोजाना करीब 14 सौ मरीजों की ओपीडी होती है। इसके अलावा विभिन्न वार्ड में डेढ़ सौ मरीज भर्ती किए जाते हैं। ओपीडी का समय खत्म होने के बाद इमरजेंसी में मरीज देखे जाते हैं। रातभर मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही रहती है। भर्ती मरीजों संग तीमारदार अस्पताल में रात गुजारते हैं। परिसर में रैन बसेरा या अन्य कोई सुविधा नहीं होने की वजह से तीमारदार वार्ड में फर्श पर ही चादर बिछाकर सो जाते हैं। मंगलवार रात 10 बजे वार्डों में तीमारदार मरीज की देखभाल के लिए फर्श पर सोए नजर आएं। इसके अलावा ओपीडी पर्ची काउंटर के बाहर परिसर और इमरजेंसी गेट के सामने कहीं पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं मिली। रात में परिसर में चाय की दुकान चलाने वाले दुकानदार अपनी व्यवस्था से अलाव जलाकर बैठे हुए थे। उनके पास ही अस्पताल में आए तीमारदार भी हाथ सेंक रहे थे। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रैन बसेरा और अलाव की व्यवस्था नगर पालिका की जिम्मेदारी है। इस संबंध में एडीएम देवी दयाल वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में रैन बसेरा बनवाने के लिए सीएमएस से बात की जाएगी। सर्दी बढ़ने पर सभी जगहों पर अलाव जलवाया जा रहा है। इसकी नियमित जांच की जाएगी। अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ तीमारदारों के लिए सुविधा का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन

जलकल परिसर में रैन बसेरा, सिर्फ सुभाष चौक पर अलाव
नगर के भीतर लोगों को ठंड से बचाने के लिए जलकर परिसर में स्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बने दौ सौ बेड के रैन बसेरे में रात्रि निवास की पूरी व्यवस्था की गई है। कमरों में हीटर लगाया जाता है। ठहरने वालों को गर्म पानी और सुबह नाश्ते की व्यवस्था की गई है। यहां पर अलाव भी जलाया जा रहा है। इसके अलावा सिर्फ सुभाष चौक पर ही अलाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में अलाव की व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी है। उनकी तरफ से लकड़ी का इंतजाम किया जाता है।
डॉ. एसके वर्मा, सीएमएस
जिला अस्पताल परिसर में अलाव की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन को करना चाहिए। नगर पालिका की तरफ से लकड़ी गिरवा दी जाएगी। मौसम बदलने पर नगर में विभिन्न जगहों पर अलाव जलवाया जा रहा है।
विनय जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed