फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Winds increased melting, temperature fell two degrees below normal

Kushinagar News: हवाओं ने बढ़ाई गलन, सामान्य से दो डिग्री नीचे आया तापमान

Tue, 31 Dec 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 31 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Winds increased melting, temperature fell two degrees below normal
पडरौना। मौसम ने सोमवार से कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। सर्द हवाएं चलने से दोपहर में निकली धूप भी बेअसर रही। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस घटकर 18.8 पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले 0.5 डिग्री कम रहा। यह आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट का सिलसिला अब जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सामान्य तौर पर अधिकतम तापमान 21.5 व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन सर्द हवाओं के चलते अधिकतम तापमान गिरकर 18.8 और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री घटकर 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बुधवार को मौसम का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की जगह 16 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम के तापमान में हो रहे उतार चढ़ाव की वजह चल रही सर्द हवाओं को बताई जा रही हैं। सर्दी बढ़ने की वजह से ऐसे में लोगों को घरों में ही रहना पड़ा। लोग काम से बाहर निकले, गर्म कपड़ों में पूरी तरह शरीर को ढककर जाते हुए नजर आए। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ श्रुति वी सिंह ने बताया कि आसमान में बुधवार को भी बादल बने रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

000000
रहेगा कोहरा, बादल भी छाएंगे
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विशेषज्ञ श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से पांच जनवरी तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार पूर्वानुमान अवधि के दौरान शुष्क मौसम बना रहेगा। सुबह के समय कोहरे के साथ छिटपुट बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 83 से 91 प्रतिशत और शाम में 55 से 70 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के दौरान 02 से 08 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है। पिछले दो-तीन दिनों से दिन और रात का तापमान, सामान्य तापमान से कम बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
प्रभावित हो रही है दिनचर्या
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के गांवों में पछुआ हवा बहने से गलन बढ़ गई है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। क्षेत्र के लालाछपरा, धोधरही, पगार, खोटही, फुलवरिया, दीउलिया मनिया छपरा आदि गांव में सोमवार को सुबह से ही तेज पछुआ हवा चलने से और सूर्य न निकलने से शीतलहर चल रही है। क्षेत्र के रमेश जायसवाल, नित्यानंद पांडेय, रवि कुशवाहा, रविंद्र मद्धेशिया, अरविंद साहू आदि ने बताया कि तेज पछुआ हवा चलने से गलन बढ़ गई हैं। इससे घर से बाहर निकलने पर तेज ठंडी का एहसास हो रहा है। ठंड की वजह से दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed