फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Will not be able to break into security, administrative officers took charge

Kushinagar News: सुरक्षा में नहीं कर पाएंगे सेंधमारी, प्रशासनिक अफसरों ने संभाला मोर्चा

Tue, 04 Jun 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 04 Jun 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Will not be able to break into security, administrative officers took charge
पडरौना। प्रशासनिक अफसर मतगणना को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर चुके हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था इस कदर की गई है कि एक परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। इसको लेकर प्रशासनिक अफसर खुद मोर्चा संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था से गुजरने के बाद ही लोगों को मतगणना केंद्र में अंदर प्रवेश मिलेगा। इसके लिए बाकायदा प्रशासन ने तैयारी की है। सोमवार की शाम चुनाव आयोग की ओर से जारी अलर्ट के बाद प्रशासन पूरी तरह चौकस हो गया है। स्ट्रांग रूम पर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर कर दिया गया है। मतगणना में किसी तरह की अव्यवस्था फैलाने पर संबंधित के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई के मूड में है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। मतगणना स्थल को अभेद्य किले के रूप में तब्दील किया गया है। अगर कोई व्यक्ति अराजकता फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय का कहना कि जनता के जनादेश का वह स्वागत करने को तैयार है। हमें जो भी जनादेश मिलेगा, उसे सहर्ष स्वीकार है। हमारे कार्यकर्ता अनुशासित हैं। अराजकता फैलाने वाले लोगों से निपटने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। सपा जिलाध्यक्ष शुकुरुल्लाह अंसारी ने बताया कि पार्टी के मुखिया के आदेश पर मतगणना के बाहर कार्यकर्ता मुश्तैद रहेंगे। कहीं से कोई गड़बड़ी होने पर कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करेंगे। ईवीएम में गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। सुबह से शाम तक कार्यकर्ता जमे रहेंगे। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि पारदर्शिता पूर्वक मतगणना कराई जाएगी। बवालियों से निपटने के लिए तैयारी कर ली गई है, जिले में धारा 144 लागू है, इसका उल्लंघन करने वालों से सख्ती से प्रशासन निपटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed