फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   will make hospital in 14 block

14 ब्लॉकों में बनेंगे छात्रावास, इंटर तक होगी कस्तूरबा की छात्राओं की पढ़ाई

Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
will make hospital in 14 block
14 ब्लॉकों में बनेंगे छात्रावास, इंटर तक होगी कस्तूरबा की छात्राओं की पढ़ाई
विज्ञापन

- दुदही, पडरौना व नेबुआ नौरंगिया में छात्रावास के साथ एकेडमिक ब्लॉक भी बनेगा
- उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को निर्माण की मिली है जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए जिले के 14 ब्लॉकों में कस्तूरबा विद्यालयों के परिसर में छात्रावास व एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। इनमें से तीन ब्लॉकों में छात्रावास व एकेडमिक ब्लॉक दोनों बनेगा, जबकि 11 ब्लॉकों में सिर्फ छात्रावास ही बनेगा। इसके लिए 40 प्रतिशत धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। इससे ब्लॉकों में छात्रावास और एकेडमिक ब्लॉक के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
जिले के चौदह ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निर्माण कराया गया है। इनमें कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जा रही है। आठवीं उत्तीर्ण करने के बाद रहने की समस्या आदि होने के कारण कई छात्राएं आगे की शिक्षा से वंचित हो जाती थीं। उनकी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इंटर तक की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों का उच्चीकरण कराया जा रहा है। इसके तहत जिले के 11 ब्लॉकों में छात्रावास का निर्माण व दुदही, पडरौना व नेबुआ नौरंगिया में छात्रावास व एकेडमिक ब्लॉक दोनों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

जबकि विशुनपुरा, कसया, हाटा, मोतीचक, सेवरही, खड्डा, फाजिलनगर, सुकरौली, कप्तानगंज, रामकोला और तमकुहीराज में सिर्फ छात्रावास बनेंगे। एक करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से प्रत्येक छात्रावास का निर्माण होना है। इसके लिए चालीस प्रतिशत धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। इससे सौ बेड का छात्रावास (एक कक्ष में चार छात्राएं), वार्डेन एवं गार्ड रूम के अलावा पानी टंकी, शौचालय एवं मेस का निर्माण होगा। सुकरौली सहित कुछ ब्लाकों में निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 बेड की क्षमता वाले होंगे छात्रावास
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जिले के प्रत्येक ब्लॉक में खोले गए हैं। यहां बालिकाओं को कक्षा आठ तक पढ़ने के लिए आवासीय सुविधा के साथ व्यवस्था है, लेकिन उनके आगे की पढ़ाई करने के लिए उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए अब विद्यालयों के परिसर अथवा आसपास स्थल पर छात्रावास व एकेडमिक ब्लॉक बनेगा। इससे उन्हें आगे की पढ़ाई में सहूलियत मिलेगी और महिला साक्षरता दर में इजाफा होगा।

11 ब्लॉकों में छात्रावास और तीन ब्लॉकों में छात्रावास के साथ एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। कसया में नींव की खुदाई हो चुकी है, लेकिन जलस्तर ऊपर होने के चलते पानी निकल जा रहा है। इसलिए काम बाधित है। यहां जल्द काम शुरू होगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को सौंपी गई है।
- नीरज पांडेय-जिला समन्वयक बालिका शिक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed