{"_id":"63309b7da229dd37c1391eaf","slug":"wild-animal-video-viral-kushinagar-news-gkp451775761","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवरों का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवरों का वीडियो वायरल
विज्ञापन
जंगली जानवरों का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर किसी ने शेयर की फेक वीडियो
एसपी के निर्देश पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पडरौना। रामकोला क्षेत्र में जंगली जानवरों के घूमने का फेक वीडियो वायरल कर कुछ लोगों ने सनसनी फैला दी। जंगल से निकले जानवरों का खौफ लोगों में फैल गया। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने इसकी पुष्टि शुरू कर दी। मामले की जानकारी किसी ने एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर वीडियो वायरल करने वालों की तलाश में पुलिस जुटी है।
रामकोला के एसएचओ नीरज राय ने बताया कि फेक वीडियो वायरल किया गया है। इसका जनपद से कोई वास्ता नहीं है। रामकोला, लक्ष्मीगंज व मेंहदीगंज प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज इंटर कॉलेज के पीछे रात के समय चार शेर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। शेरों को देखकर कुत्ते भौंक रहे हैं।
वीडियो बनाने वाले शेरों के निकलने पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। एक अन्य वीडियो भी वायरल किया गया, जिसमें कुछ लोग एक लकड़बग्घा को डंडे और रस्सी से बांधकर ले जा रहे हैं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम कुइया व शोभा छपरा गांव का है। वीडियो के कारण 24 घंटे से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
विज्ञापन
प्रभागीय वनाधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि फेक वीडियो वायरल किया जा रहा है। ग्रामीणों पर हमला करने वाले जानवर की तलाश की जा रही है। रामकोला के एसएचओ नीरज राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फेक है। दोनों वीडियो की जांच की गई है। इस स्थान से इसका कोई लेना देना नहीं है। यदि कहीं पर जंगली जानवर दिखाई दिया है तो इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को देनी चाहिए थी। वीडियो वायरल करने वालों की तलाश की जा रही है।