फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wife's murderer's body found in suspicious circumstances

Kushinagar News: पत्नी के हत्यारोपी की संदिग्ध हालात में मिली लाश

Mon, 26 Jan 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Wife's murderer's body found in suspicious circumstances
पडरौना/मंसाछापर। दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोपी मनिकौरा गांव के गोलाघाट टोला निवासी 22 वर्षीय आर्यन प्रजापति उर्फ भोला की रविवार सुबह संदिग्ध हालात में घर से थोड़ी दूरी पर गन्ने की पत्तियों के नीचे छिपाकर रखी लाश मिली। उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा था।
विज्ञापन

करीब ढाई महीने पहले दहेज हत्या का केस दर्ज होने के बाद से ही भोला और उसकी मां घर से गायब थे। बेटे की मौत के बाद भी मां सामने नहीं आई। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आने के बाद पुलिस इसे आत्महत्या तो मान रही है पर लाश पत्तियों के नीचे कैसे पहुंची इसकी जांच कर रही है। पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा गांव के गोलाघाट टोला की एक युवती रविवार सुबह करीब सात बजे घर के सामने रखी गन्ने की पत्तियां लेने गई थी। जैसे ही उसने पत्तियां उठाईं उसमें एक युवक लेटा मिला। यह देख उसने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ध्यान से देखा तो पता चला कि वह भोला है पर शरीर में कोई हरकत नहीं थी और गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा था। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे सदर सीओ डॉ. अजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तो यह अनुमान लगाया गया कि शायद हत्या के बाद शव यहां लाकर फेंक दिया गया है, लेकिन देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने के बाद यह तय हो गया कि मामला आत्महत्या का है लेकिन शव घर से दूर और पत्तियों के नीचे कैसे आया, इस सवाल का जवाब नहीं मिला। पुलिस इसका पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed