फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wife dies under suspicious circumstances after dispute with drunk husband

Kushinagar News: शराबी पति से विवाद के बाद संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत

Fri, 26 Apr 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Apr 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Wife dies under suspicious circumstances after dispute with drunk husband
खड्डा। मदनपुर सुकरौली में शराबी पति से विवाद के बाद संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि नहीं हुई तो विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि छोटे मुसहर नशे का आदी है। उसकी पत्नी गीता (45) रिश्तेदारी में गई थी। घर में गेहूं छोटे ने बेंच दिया। बुधवार को गीता लौटी तो गेहूं बेचने पर नाराजगी जताई। दोनों में विवाद हुआ। छोटे का 16 वर्षीय पुत्र रवि किसी शादी समारोह में मजदूरी करने गया था। उसने बताया कि आधी रात में पिता ने फोन करके उसे बताया कि उसकी मां गीता की मौत हो गई है। पिता अक्सर शराब पीकर विवाद करते थे। छोटे का कहना था कि गीता झोपड़ी में गमछे का फंदा बनाकर लटक गई थी। छोटे ने यह भी स्वीकार किया कि उसने फंदा काटकर गीता को नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव व फंदे वाले गमछे को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची, उस समय भी मृतका का पति नशे में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि नहीं होने के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। इसके पहले भी वह दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed