फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   whole day rain

रुक-रुककर होती रही बरसात, सड़कों-खेतों में भरा पानी

Thu, 20 May 2021 09:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
whole day rain
रुक-रुककर होती रही बरसात, सड़कों-खेतों में भरा पानी
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में हुई 17.44 एमएम बारिश, शुक्रवार को भी है बारिश की संभावना
कसया व हाटा तहसील क्षेत्र में हुई है तेज बारिश, पडरौना, खड्डा व तमकुहीराज में कम वर्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बुधवार की सुबह से चल रही बूंदाबांदी के बाद बृहस्पतिवार की भोर में जमकर बारिश हुई। इसके बाद पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग की मानें तो जिले भर में बीते 24 घंटे में औसतन 17.44 एमएम बारिश दर्ज की गई। अभी शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। लगातार बादल छाए रहने व बारिश के चलते सामान्य तापमान में भी कमी आई है।
जिले में मंगलवार की रात में ही बादल छाने लगे थे। बुधवार की सुबह बूंदाबांदी हुई। पूरे दिन बादल आते-जाते रहे। इसके बाद बृहस्पतिवार की भोर में जमकर बरसात हुई। सुबह आठ बजे के बाद बारिश का जोर कुछ कम जरूर हुआ लेकिन दोपहर बाद तक कभी मध्यम तो कभी हल्की बरसात होती रही। दोपहर बाद भी घने बादल छाए हुए थे। आपदा विशेषज्ञ रवि प्रताप राय ने बताया कि पडरौना तहसील में पांच एमएम, कसया तहसील में 36 एमएम, हाटा तहसील में 52 एमएम, तमकुहीराज तहसील में पांच एमएम और खड्डा तहसील में 6.69 एमएम बारिश हुई है। इस तरह बृहस्पतिवार की पूरे जिले में हुई कुल औसतन बारिश 17.44 एमएम दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में लोगों को बिजली गिरने की आशंका अधिक होती है। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सावधानियां बरतनी चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग की तरफ से बुधवार से शुक्रवार तक बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने के साथ घर अथवा किसी सुरक्षित स्थान पर रहना चाहिए।
विज्ञापन

खेती के लिए बेहद फायदेमंद है यह बारिश
मई के दूसरे पखवारे में अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए है। बारिश ने खेतों की नमी बढ़ा दी है। इससे धान की बेहन गिरा चुके किसानों को सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। गन्ना की फसल को भी इस बारिश से बहुत लाभ मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने बताया कि मई के दूसरे पखवाड़े में हुई बारिश से सभी तरह की फसलों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी-बारिश से पेड़ और बिजली के पोल गिरे
उजारनाथ। बुधवार की देर रात आई तेज आंधी और बारिश से कई जगह पेड़ और बिजली के पोल व तार टूट कर गिर गए। इससे क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार की रात अमरवा बुजुर्ग देवरिया वृत गांव के पास सड़क के किनारे पेड़ गिर गया। इसके अलावा गांव में लगे कई बिजली के पोल और तार टूटकर गिर गए। इससे कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्राम प्रधान ने बिजली निगम के जेई को फोन कर बिजली कटवाई। गनीमत रही कि रात का समय होने के नाते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को जेई ने बिजली कर्मचारियों को भेजकर टूटे पोल और तार को सही कराया। ग्राम प्रधान मंजीत सिंह ने टूटे पेड़ की डाल को गांव के लोगों की मदद से रास्ते से हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed