फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   parents arrested after daughter changed statement family members thrashed her with hot rods

दोस्त के साथ घूमने जाने से थे नाराज: बेटी ने बयान बदला तो घरवालों ने गर्म राॅड से दागा, मां-बाप गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2023 02:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Aug 2023 02:20 PM IST
विज्ञापन
parents arrested after daughter changed statement family members thrashed her with hot rods
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

दोस्त पर दर्ज अपहरण के मुकदमे में बेटी ने बयान बदला तो मां-बाप ने उसे गर्म रॉड और कल्छुल से दाग दिया। इतना ही नहीं उसे जिंदा जलाने का प्रयास भी किया। किसी तरह घरवालों के चंगुल से बचकर भागी युवती ने पड़ोसी की मदद से पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने घरवालों पर केस दर्ज कर आरोपी मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती 15 दिन पूर्व पड़ोस में रिश्तेदारी में आए युवक और दो सहेलियों के साथ उत्तराखंड घूमने चली गई। इससे नाराज पिता ने युवक पर अपहरण का केस दर्ज करा दिया। युवती घर आई तो घरवालों ने युवक पर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन


युवती को लेकर मां-बाप थाने पहुंचे। 26 जुलाई को पुलिस कलमबंद बयान के लिए युवती को कोर्ट में ले गई। वहां युवती ने बयान बदल दिया और दोस्त को निर्दोष बताते हुए खुद की मर्जी से घूमने जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने अपहरण के दर्ज मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। कानूनी कार्रवाई के बाद 28 जुलाई को पुलिस ने युवती को घरवालों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बेटी को प्रताड़ित नहीं करने के लिए घरवालों को चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अब इलेक्ट्रिक बसों की बैटरी नहीं होगी डिस्चार्ज, कोनी में भी हो जाएंगी चार्ज

इधर, बेटी का बयान बदलना और युवक को बचाना मां-बाप को इतना नागवार लगा कि दो अगस्त की रात को मां-बाप और छोटे भाई ने उसे हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। शोर मचाने पर मुुंह में कपड़ा ठूंस दिया। गर्म रॉड और कल्छुल से दागे, जिससे वह बेहोश गई।

तीन अगस्त को दिन में 11 बजे उसे होश आया तो घर से भागकर पड़ोसी के घर पहुंची। वहां से पुलिस को फोन किया। कुछ देर बाद पुलिस युवती के घर पहुंच गई। घरवाले घटना को झूठा बताते हुए पुलिस से उलझ गए। बुरी तरह झुलसी युवती को पुलिस सेवरही सीएचसी ले गई।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर नगर निगम: अब पेटीएम-गूगल पे से जमा कर सकेंगे टैक्स, पाएंगे बड़ा छूट

इलाज के कुछ देर बाद युवती ने पुलिस को बताया कि मां-बाप और छोटे भाई का उसे जलाकर मारने का इरादा था। वह भागी नहीं होती तो रात में घरवाले उसे जान से मार डालते। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मां-बांप और भाई पर केस दर्ज कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  PM मोदी ऑनलाइन करेंगे शिलान्यास: सिटी सेंटर बनेंगे रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी होंगी सुविधाएं

सेवरही थाने के इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बेटी को यातना देने के आराेपी मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। फरार चल रहे भाई की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed