फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now battery of electric buses will not be discharged it will also be charged in Koni

Gorakhpur News: अब इलेक्ट्रिक बसों की बैटरी नहीं होगी डिस्चार्ज, कोनी में भी हो जाएंगी चार्ज

Sat, 05 Aug 2023 02:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Aug 2023 02:07 PM IST
सार

कार्यपालक अधिकारी पीके तिवारी ने कहा कि इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग डिपो निर्माण के लिए कोनी में ढाई एकड़ जमीन मिल गई है। सीएनडीएस को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है। चार्जिंग प्वाइंट बनाने का कार्य बस संचालित करने वाली संस्था पीएमआई करेगी।

विज्ञापन
Now battery of electric buses will not be discharged it will also be charged in Koni
ई-बस गोरखपुर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब चार्जिंग के अभाव में इलेक्ट्रिक बसें खड़ी नहीं होंगी। जल्द ही जगदीशपुर-सोनबरसा हाईवे पर कोनी गांव के पास इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बनेगा। स्टेशन के लिए ढाई एकड़ जमीन मिल चुकी है। जल निगम की कार्यदायी संस्था (सीएनडीएस) को प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन


महानगर के आठ रूटों पर 25 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही है। इन बसों के लिए महेसरा में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। लेकिन रास्ते में बैटरी के डिस्चार्ज होने पर बसों को महेसरा इलेक्ट्रिक बस स्टेशन ले जाना पड़ता है। ऐसे में बसों का संचालन प्रभावित होता है।
विज्ञापन


वहीं इलेक्ट्रिक बस के बेड़े में 25 और शामिल होने वाली हैं। इसके बाद बसों को महेसरा में खड़ा करने में भी दिक्कत आएगी। कोनी में चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद यहां चार्ज होने के साथ ही बसें खड़ी भी हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर नगर निगम: अब पेटीएम-गूगल पे से जमा कर सकेंगे टैक्स, पाएंगे बड़ा छूट

चौरीचौरा, बड़हलगंज तक चलेगी ई-बस

शासन के निर्देश और यात्रियों की मांग पर इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति ने महेसरा और कोनी के बाद सहजनवां, कौड़ीराम और भटहट में भी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन के निर्माण की योजना बनाई है। इसके लिए जमीन की तलाश चल रही है।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ऑनलाइन करेंगे शिलान्यास: सिटी सेंटर बनेंगे रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी होंगी सुविधाएं

इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार महानगर के अलावा चौरीचौरा, गोला और बड़हलगंज तक किया जाना है। आने वाले दिनों में 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है, इसमें 25 बसों के जल्द मिलने की संभावना है। जिसके बाद बसों की संख्या 50 हो जाएगी।

इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति के कार्यपालक अधिकारी पीके तिवारी ने कहा कि इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग डिपो निर्माण के लिए कोनी में ढाई एकड़ जमीन मिल गई है। सीएनडीएस को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है। चार्जिंग प्वाइंट बनाने का कार्य बस संचालित करने वाली संस्था पीएमआई करेगी। प्रस्ताव तैयार होने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed