फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   WhatsApp number issued to solve farmers' problems

Kushinagar News: किसानों की समस्या के निस्तारण के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी

Sat, 10 Feb 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 10 Feb 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp number issued to solve farmers' problems
पडरौना। आलू एवं तिलहनी फसलों के बचाव के लिए कृषि विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। 48 घंटे में किसानों की शिकायतों का निराकरण होगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डाॅ. मेनका ने बताया कि गिरते तापमान के साथ आर्द्रता बढ़ने से रबी की फसलों में कीट और विभिन्न रोगों का प्रकोप होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसी दशा में आलू में पछेती झुलसा, तिलहनी फसलों में माहू एवं पाला से फसलों के प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि आलू में झुलसा के प्रकोप से बचाव के लिए मैंकोजेब अथवा कापरआक्सीक्लोराइड पानी में घोलकर छिड़काव करें। तिलहनी फसलों में माहू का प्रकोप होने पर एजाडिरेक्टिन (नीम आयल) पानी में घोलकर छिड़काव कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फसलों में लगने वाले कीट और रोग एवं खरपतवार की समस्या के निवारण के लिए किसान व्हाट्सएप नंबर 9452247111 अथवा 9452257111 पर प्रभावित पौधों की फोटो समेत अपनी समस्या और पूरा पता लिखकर प्रेषित कर सकते हैं। उनकी समस्या का निराकरण 48 घंटे में किसान के मोबाइल पर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



00
जिले में नौ अप्रैल तक निषेधाज्ञा लागू
पडरौना। त्योहारों, विभिन्न परीक्षाओं और लोक सभा निर्वाचन को देखते हुए जिले में नौ अप्रैल तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। एडीएम वैभव मिश्र ने बताया कि वसंत पंचमी, संत रविदास जयंती, शबे बरात, महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली, गुड फ्राइडे, ईस्टर सैटरडे, जमात-उल-विदा (अलविदा) रमजान का अंतिम शुक्रवार, महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज गुह्य जयंती, उप्र लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी, पुलिस भर्ती परीक्षा, बोर्ड परीक्षा और आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन को देखते हुए जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


0

19 को होगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी
पडरौना। उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि उप्र ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के सफल आयोजन के उपरांत ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन 19 फरवरी को होगा। इसमें प्रदेश में 14,000 से अधिक के एमओयू, जिसमें 10 लाख करोड़ का निवेश प्रस्तावित है और 33.50 लाख रोजगार निहित है, को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को ही जनपद मुख्यालय पर भी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन वृहद स्तर पर किया जाएगा। इसमें जिले में हुए एमओयू के 83 प्रस्तावकों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाना है। जिले में कुल 186.36 करोड का निवेश एवं 4881 लोगों का रोजगार सृजन संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed