{"_id":"6993837961ee00bff20e304e","slug":"went-abroad-with-golden-dreams-being-forced-to-work-as-a-hostage-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-154895-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सुनहरे सपने लेकर गया विदेश, बंधक बनाकर कराई जा रही मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सुनहरे सपने लेकर गया विदेश, बंधक बनाकर कराई जा रही मजदूरी
Tue, 17 Feb 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
विदेश में फंसे संजीव यादव।स्रोत-सोशल मीडिया
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी एक युवक को झूठी बातों में फंसाकर सात समंदर पार भेज दिया। जेवर और खेत बंधकर रखकर युवक ने एजेंट को 75000 रुपये दिया है, दुबई जाने के बाद वेल्डर की जगह शटरिंग और मजदूरी का काम कराया जा रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर युवक का पासपोर्ट वहां के लोगों ने छीन लिया है और बंधक बनाकर काम करा रहे हैं, ठगी के शिकार हुए युवक पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बेटे को घर वापसी और एजेंट पर कार्रवाई की मांग की है।
लक्ष्मीपुर गांव निवासी रामप्रवेश यादव ने बताया कि मेरा बेटा संजीव यादव धर्मपुर गांव के रहने वाले एक एजेंट के संपर्क में करीब छह माह पूर्व आया। एजेंट अपनी बातों में फंसा लिया और दुबई की एक कंपनी में वेल्डर का काम दिलाने का आश्वासन दिया। घर की आर्थिक तंगी दूर करने के लिए बेटे को घर का जेवर और खेत बंधक रखकर 75,000 हजार रुपये एजेंट को दिए। पिता रामप्रवेश यादव ने बताया कि बेटे को वेल्डर के काम में यहां से भेजा।
जब बेटा दुबई पहुंचा तो वहां उससे शटरिंग और लेबर का काम कराने लगे। बेटे ने विरोध किया तो वहां का एजेंट उसका वीजा, पासपोर्ट छीन लिया है। बेटे को बंधक बनाकर जबरन काम करवाया जा रहा है। धर्मपुर गांव के एजेंट से बेटे को वापस बुलाने के लिए करीब तीन माह से कह रहा हूं, काफी टाल मटोल के बाद एजेंट ने दो फरवरी को हवाई जहाज के टिकट के नाम पर 36,500 रुपये अपने खाते में मंगवाया,लेकिन बेटा अभी तक घर नहीं आया।
विज्ञापन
अब एजेंट दोबारा दुबई से बुलाने के लिए 1,00,000 रुपये की मांग कर रहा है। पूरा परिवार सदमे में है और बेटा जब फोन कर रहा है तो सिर्फ रो रहा है और घर बुलाने के लिए कह रहा है। पिता ने बताया कि उसका बेटा संजय मैट्रिक पास है। वह गुजरात में रह कर एक कंपनी वेल्डर का कार्य करता था, लेकिन मजदूरी कम होने के चलते वह सुनहरे सपने लेकर विदेश गया था, लेकिन एजेंट ने फंसा दिया है। पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बेटे को सकुशल घर वापसी कराने और एजेंट पर कार्रवाई की मांग की है।