फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Weddings and festivals have added to the hardships of travelers.

Kushinagar News: सहालग और त्योहारों ने बढ़ाई यात्रियों की दुश्वारी

Thu, 19 Feb 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Weddings and festivals have added to the hardships of travelers.
कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठने के लिए चड़ते लोग।संवाद
कप्तानगंज। सहालग और होली में घर पहुंचने के लिए ट्रेन में सीट के लिए मारामारी मची है। घर में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम और होली पर्व पर शामिल होने के लिए लोगों को परदेश से घर वापस लौटने के लिए ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। शहरों में बसे लोगों के घर वाले भी कन्फर्म टिकट लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर बनी टिकट काउंटर पर आधी रात से ही नंबर लगा रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिल रहा है। 28 फरवरी तक सभी ट्रेन फूल है। वहीं साफ्टवेयर हैकर दोगुने से अधिक मूल्य पर कन्फर्म टिकट आसानी से बेच रहे हैं। उधर लंबी दूरी से आने वाली सभी ट्रेन फुल चल रहा है। बुधवार को कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आने वाली सभी ट्रेन यात्रियों से ठसाठस भरी थी। ट्रेन से उतरने में भी लोगों को धक्का-मुक्की करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

कप्तानगंज जंक्शन से गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थाने रूट की ट्रेनों का संचालन होता है। यहां हर समय यात्रियों की भीड़ होती है। जंक्शन होने के बाद भी यहां एक ही रिजर्वेशन काउंटर होने से लोगों को तत्काल टिकट लेने में परेशानी उठानी पड़ती है। कई लोग तो कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से अपनी प्रस्तावित यात्रा ही स्थगित कर देते हैं। बुधवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंची सत्याग्रह एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, पूर्वाचल एक्सप्रेस, सप्तक्रांति सुपर फास्ट सहित सभी ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस भरी थीं। इसमें चढ़ने और उतरने को लेकर यात्रियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


90


इन ट्रेनों में 28 फरवरी तक नहीं है सीट

- कप्तानगंज से आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस स्लीपर में 30, थर्ड-एसी में 10, टू-टियर एसी में 10 नंबर वेटिंग है।

- सप्तक्रांति सुपर फास्ट स्लीपर में 98, थर्ड एसी में 20, टू-टियर एसी में 10 नंबर वेटिंग है।
- आनंद विहार से कप्तानगंज तक आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस स्लीपर में 135 नंबर, थर्ड एसी में 105, टू-टियर एसी में 46 नंबर वेटिंग है।
- सप्तक्रांति सुपर फास्ट के सभी क्लास में नो सीट है।
- अमृत भारत एक्सप्रेस में 18 नंबर वेटिंग है।

- कप्तानगंज से मुंबई तक जाने वाली अवध एक्सप्रेस स्लीपर में नो सीट, थर्ड एसी में 12, टू-टियर एसी में 20 नंबर वेटिंग है।

- मुंबई से कप्तानगंज तक आने वाली अवध एक्सप्रेस के सभी क्लास में नो सीट है।

- कप्तानगंज से कोलकाता तक जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस में 26 फरवरी तक स्लीपर में 47, थर्ड एसी में 20, टू-टियर एसी में 10 नंबर वेटिंग है।

- कोलकता से कप्तानगंज तक आने वाली पूर्वाचल एक्सप्रेस 27 फरवरी तक स्लीपर में 82, थर्ड एसी में 50, टू-टियर एसी में 25 नंबर वेटिंग है।

- कप्तानगंज से जम्मू कश्मीर को जाने वाली कामाख्या श्री वैष्णो देवी एक्सप्रेस में दो मार्च तक सभी क्लास में नो सीट है।

- जम्मू कश्मीर से कप्तानगंज तक आने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस में 27 फरवरी तक स्लीपर में 132, थर्ड एसी में 70, टू-टियर एसी में 30 नंबर वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed