फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wedding preparations underway at home; young girl dies of electrocution.

Kushinagar News: घर में चल रही थी शादी की तैयारी, करंट लगने से बालिका की मौत

Wed, 01 Apr 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 01 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Wedding preparations underway at home; young girl dies of electrocution.
रकबा दुलमा पट्टी में करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत पर जुटी लोगों की भीड़।स्रोत-सोशल मीडि - फोटो : meerut
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम रकबा दुलमा पट्टी निवासी एक परिवार में मंगलवार को शादी की तैयारी चल रही थी। उसी दौरान मां के साथ अपनी बुआ के घर आई आठ वर्षीय बालिका करंट की चपेट में आ गई। परिवार के लोग अभी उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रकबा दुलमा पट्टी निवासी आलम की मंगलवार को शादी के लिए घर से बरात निकालने की तैयारी चल रही थी। बरात निजामुद्दीन निवासी ग्राम जोगीया हिच्छाराय थाना पटहेरवा के लिए रवाना होनी थी। इस शादी में शामिल होने के लिए ग्राम बकुलहवा थाना बरवापट्टी की शमसुद्दीन की बेटी आलिया अपनी मां रीमा के साथ आई थी। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे जब आलिया खेलते-खेलते पड़ोस में स्थित प्रभु गुप्ता के नए मकान की छत पर चली गई। छत के ऊपर गुजर रहे बिजली के कटे केबल के संपर्क में आकर अचेत होकर गिर गई। आलिया की चीख सुन कर जब तक उसके पास पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सेवरही के एसएचओ विनय कुमार सिंह का कहना कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed