फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Joint Commissioner took stock of development works.

Kushinagar News: ज्वाइंट कमिश्नर ने किया विकास कार्यों का लिया जायजा

Tue, 15 Sep 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Joint Commissioner took stock of development works.
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के मिठहा गांव में सोमवार की दोपहर बाद ज्वाइंट कमिश्नर प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति देखी और संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ डीसी मनरेगा राकेश कुमार, बीडीओ अखंड प्रताप और एपीओ अरविंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर सबसे पहले पंचायत भवन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन बंद मिला। अधिकारियों ने बताया कि पंचायत सहायक के हड़ताल पर होने के कारण पंचायत भवन बंद है। इसके बाद उन्होंने गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से योजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आवास निर्माण की स्थिति तथा पात्र लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों ने गांव के पोखरे पर कराए गए पौधरोपण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। ज्वाइंट कमिश्नर ने पौधों की स्थिति देखी और लगाए गए पौधों के संरक्षण व देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के बाद पौधों की नियमित देखरेख जरूरी है, ताकि अभियान का वास्तविक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से भी बातचीत की। समूह की गतिविधियों, कार्यों और योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली। महिलाओं को समूह के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ उठाने और नियमित रूप से गतिविधियां संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

गांव में निरीक्षण पूरा करने के बाद ज्वाइंट कमिश्नर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों और ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही शासन की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने और गांवों में विकास कार्यों को समय से पूरा कराने को लेकर चर्चा हुई। ज्वाइंट कमिश्नर ने सचिवों से योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed