{"_id":"6aa86395a91b1038930bc2a6","slug":"notice-to-shopkeepers-for-littering-along-the-highway-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-167928-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे किनारे गंदगी फैलाने पर दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे किनारे गंदगी फैलाने पर दुकानदारों को नोटिस
विज्ञापन
सुकरौली। नगर पंचायत की ओर से स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सख्ती शुरू कर दी गई है। हाईवे के किनारे स्थित शराब की दुकानों के आसपास सर्विस लेन में दुकानदारों और अन्य लोगों की ओर से कूड़ा-करकट फेंके जाने की शिकायत पर नगर पंचायत की टीम ने संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया। साथ ही दोबारा गंदगी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
हाईवे के किनारे कई स्थानों पर कूड़ा और गंदगी जमा होने से सर्विस लेन पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। राहगीरों और आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत की ओर से पहले भी प्रतिष्ठान संचालकों और दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद कुछ लोग मनमानी करते हुए सड़क और सर्विस लेन पर कूड़ा फेंक रहे थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत की टीम ने सोमवार को संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया। प्रतिष्ठान संचालकों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के निर्देश दिए गए। नगर पंचायत की ईओ कनुप्रिया शाही ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।