फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Weather: Westerly winds will continue, and the biting cold will persist.

माैसम : अभी और चलेगी पछुआ हवा, जारी रहेगी गलन भरी ठंड

Mon, 12 Jan 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 12 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Weather: Westerly winds will continue, and the biting cold will persist.
रविवार को सुबह छाया रहा घना कोहरा।संवाद
पडरौना। जिले में मौसम का मिजाज शनिवार को दिन में बदला दिखा। सुबह की शुरुआत जहां घने कोहरे के साथ हुई, वहीं दोपहर में खिली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी। हालांकि शाम ढलने के साथ ही बढ़ी गलन से लोगों को दिक्कत भी हुई। इस दौरान ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि मौसम में अगले कुछ दिनों तक इस तरह के बदलाव होंगे। सुबह शाम घना कोहरा पड़ने के साथ ही कुछ विलंब से धूप निकलेगा। पछुआ हवा चलने की वजह से गलन भरी ठंड भी बनी रहेगी।
विज्ञापन

धूप निकलने पर लापरवाही बरतने की जरूरत नहीं है। लोगों को ठंड से बचाव के इंतजाम करना चाहिए। जिले में शनिवार की सुबह छाए घने कोहरे के बाद करीब 11 बजे मौसम साफ हो गया था। इसके बाद धूप निकली हल्की धूप ने लोगों को ठंड से कुछ राहत दी। दिन ढलते ही गलन भरी ठंड शुरू हो गई। कोहरे की वजह से सड़क पर दृश्यता करीब 50 मीटर तक थी। इसकी वजह से सड़कों पर चलने वाले वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। दोपहर करीब एक बजे खिली धूप ने ठंड से काफी राहत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed