फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Weather to remain unsettled for four days; chances of rain accompanied by thunder and lightning.

Kushinagar News: चार दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Wed, 29 Apr 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Weather to remain unsettled for four days; chances of rain accompanied by thunder and lightning.
पडरौना। जिले का तापमान 40 डिग्री से कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले सप्ताह 43 डिग्री सैल्सियस तक पारा चढ़ा था। मंगलवार को हवा की गति कम होने से दिनभर तेज धूप रही। हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार से तीन दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। प्रशासन की ओर से गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से दोपहर के समय जनजीवन बेहाल रहा, मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह के अनुसार, बुधवार से शुक्रवार के बीच बारिश के आसार है। गरज चमक के साथ बारिश होगी। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सुबह आठ बजे से ही सूरज की तपिश बढ़ गई। नौ बजे तक तीखी धूप से लोग बचते नजर आए। दोपहर में लोगों ने बाहर निकलने से परहेज किया। सड़कों पर व शहर में चहल-पहल कम रही।
विज्ञापन

जून महीने की तरह इस बार अप्रैल भी गर्मी की तपिश का खूब अहसास कराया है।परन्तु कल से अगले 2 मई तक मौसम का मिजाज गड़बड़ रहेगा। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेगीं। इस माह के शुरुआती दिनों से ही आसमान से सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया था। चिलचिलाती धूप एवं असह्य गर्मी से लोग व्याकुल हो उठे हैं। अप्रैल में पशु पक्षी के साथ ही लोग भी सूर्य की तपिश से तप रहे हैं। सामर्थ्वान लोग कूलर, एसी, पंखा आदि बिजली के संसाधनों से शरीर का पसीना सूखा रहे हैं, तो साधन विहीन लोग बाग-बगीचों एवं पेड़ों की छांव तले गर्मी से निजात पा रहे हैं। सबसे ज्यादा दुश्वारियां महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को झेलनी पड़ रही हैं। कड़ाके की धूप की वजह से उन्हें घरों में ही कैद रहना पड़ा है। लोग बहुत जरूरी काम पड़ने पर ही बाहर आवाजाही कर रहें हैं। शेष दिन भर घरों में ही दुबके रह रहे हैं। लोग गर्मी से निजात पाने के लिए शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर गला तर कर गर्मी से निजात पाने की जुगत करते दिखे। पूरे माह तपिश झेल रहे लोगों के लिए मौसम कूल-कूल होने वाला है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक कल 29 अप्रैल से अगले 2 मई तक मौसम का मिजाज गड़बड़ रहेगा। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के झोंके एवं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed