फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Weather suddenly changed, clouds remained throughout the day

Kushinagar News: मौसम ने अचानक बदली करवट, दिन भर छाए रहे बादल

Tue, 28 Nov 2023 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Weather suddenly changed, clouds remained throughout the day
पडरौना नगर में ठंड बढ़ने की वजह से उनी कपड़ा पहन कर सड़क पर आते जाते लोग।संवाद
- ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़े पहनकर निकलने लगे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नवंबर का महीना बीतने को है, लेकिन रविवार तक सुबह-शाम ठंड पड़ रही थी। दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा था, लेकिन सोमवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली और सुबह से ही बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई। हालांकि दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन फिर बादल छा गए, जो शाम तक रहा। इस वजह से लोगों को दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकले। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस तरह के मौसम एक से दो दिन और रहने की संभावना है।

अक्तूबर के अंतिम सप्ताह और नवंबर की शुरुआत में ठंड शुरू हो जाती है, लेकिन इस वर्ष नवंबर के अंतिम सप्ताह तक सुबह और शाम ही हल्की ठंड पड़ रही थी। दिन में धूप होने से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा था। रविवार को मौसम का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, लेकिन सोमवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। इसके चलते सोमवार को मौसम के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 28 और न्यूतनम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन पुन: बादल छाने की वजह से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

इसके चलते लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से निकले, जो लोग गर्म कपड़े नहीं पहने थे, उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को बाजार में दुकानों पर गर्म कपड़े खरीदते देखा गया। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि आगरा और जयपुर में हल्की बारिश हुई है। इसके अलावा पछुआ हवा चल रही है। इसी के चलते आसमान में बादल छा रहे हैं। इस तरह के मौसम आने वाले एक से दो दिन इस तरह के मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed