फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Weather: Chances of rain again in a day or two

मौसम : एक-दो दिन में फिर बारिश के आसार

Sat, 10 May 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 10 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Weather: Chances of rain again in a day or two
पडरौना। शहर में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। सूरज के तेवर तल्ख बने हुए हैं। शुक्रवार की सुबह 10 बजे मौसम का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि दोपहर में शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के कारण घरों में दिन-रात पंखे-कूलर चल रहे हैं। बावजूद इसके शरीर से पसीने नहीं सूख रहे हैं। तीखी धूप और उमस के कारण लोगों का हाल-बेहाल हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग आने वाले एक दो दिन में आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के कारण शुक्रवार को लोगों की दिनचर्या बेपटरी हो गई है। मौसम की मार से लोग परेशान हैं। सुबह दिन निकलने के साथ ही पारा बढ़ने लगता है। गर्मी की तपिश व तेज गर्म हवा (लू) से बचने के लिए लोग घरों में बंद रहते हैं। सुबह दस बजते-बजते धूप इतनी तेज हो गई कि तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके चलते लोग घरों से बाहर निकलने में कतराने लगे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घर व दफ्तर में कूलर, पंखा व एसी से चिपके रहे। शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए लोगों नींबू पानी, सिकंजी पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। शाम ढलने के बाद भी तापमान में गिरावट नहीं होने और उमस बरकरार रहने के कारण ज्यादा परेशानी हो रही है। रात को भी उमस ज्यादा होने के कारण पंखे व कूलर की हवा में भी लोगों को आराम नहीं मिल रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग की तरफ से आने वाले पांच दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उसके अनुसार अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 46 से 58 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 24 से 29 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान अवधि के दौरान 03 से नौ किमी प्रति घंटे की गति से पूरवा और आंशिक रूप से पछुआ हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि के दौरान एक से दो दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed