{"_id":"65d902a8ed19bf76e302ef3c","slug":"waterlogging-occurred-at-the-emergency-gate-and-opd-gate-of-the-medical-college-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-113050-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी गेट और ओपीडी गेट पर हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी गेट और ओपीडी गेट पर हुआ जलभराव
Sat, 24 Feb 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। इसके प्रत्येक विभाग को शीघ्र संचालित करने के लिए कॉलेज प्रशासन लगातार जुटा है। मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित भवन में पानी लीकेज होने की वजह से अस्पताल के परिसर, इमरजेंसी विभाग, ओपीडी, ब्लड बैंक, पोस्टमार्टम हाउस और आस पास का क्षेत्र जलमग्न हो गया। लगातार हो रहे लीकेज की वजह से नवनिर्मित अस्पताल परिसर के साथ इससे संबद्ध जिला अस्पताल भी टापू में बदल गया। पोस्टमार्टम हाउस के चारों ओर पानी भी जाने की वजह से आज पोस्टमार्टम कार्य भी प्रभावित रहा।
मेडिकल कॉलेज नवनिर्मित भवन में शुक्रवार को नए बोरिंग मशीन का ट्रायल किया गया लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से इससे निकलने वाले पानी से पूरा जिला अस्पताल परिसर टापू बना हुआ था। इस वजह से इमरजेंसी, ब्लड बैंक, पोस्टमार्टम हाउस आने जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ा है।