{"_id":"63260d7e6e11596aad5256cf","slug":"waterlogging-in-main-roads-and-markets-due-to-rain-kushinagar-news-gkp4508425189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मुख्य सड़कों और बाजारों में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मुख्य सड़कों और बाजारों में हुआ जलभराव
विज्ञापन
तुर्कपट्टी-फाजिलनगर मार्ग पर स्थित देवपोखर बाजार में जलभराव।
- फोटो : KUSHINAGAR
बारिश से मुख्य सड़कों और बाजारों में हुआ जलभराव
- जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को रही परेशानी
- कसया-सेवरही मुख्य मार्ग सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के मुख्य मार्ग कसया-सेवरही, तुर्कपट्टी-फाजिलनगर पर जगह-जगह चौराहों पर जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंदगी और जलभराव से जहां आवागमन में लोगों को दिक्कत आ रही है। वहीं इससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। साप्ताहिक बाजार से जलनिकासी का प्रबंध नहीं होने से व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान हैं।
बारिश की वजह से कसया-सेवरही मुख्य जिला मार्ग पर बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा के पास जलभराव हो गया है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। यहां बैंक के अलावा साप्ताहिक बाजार भी लगता है। बाजार में बनी नालियां गंदगी से पटी हैं, जिनसे पानी नहीं निकल पा रहा है। यही हाल तुर्कपट्टी-फाजिलनगर मार्ग पर स्थित देवपोखर बाजार का है। यहां जलभराव हो गया है। इसके अतिरिक्त महुअवां बुजुर्ग में भी सड़क पर जलभराव हो गया है। कुछ दिन पूर्व बनी नाली से भी सड़क का पानी निकल नहीं पा रहा है। भलुही चौराहे पर भी यही हालत है। राजापाकड़ के रामप्रीत गोंड, देवपोखर के अशोक तिवारी, कन्हैया सिंह, रविंद्र सिंह, चंदप्रकाश सिंह, भोलानाथ सिंह आदि ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।