फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water supply stopped... population of two thousand has been thirsty for water for 10 days.

Kushinagar News: जलापूर्ति ठप... 10 दिन से पानी के लिए तरस रही दो हजार की आबादी

Thu, 26 Feb 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Water supply stopped... population of two thousand has been thirsty for water for 10 days.
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के डबरा में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी टंकी से जलापूर्ति 10 दिन से ठप हो गई है। इससे लगभग दो हजार की आबादी के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। लोगों को नहाने से लेकर खाना बनाने तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गांव के लोग देसी नल से पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के डबरा और उसके एक और टोला में जलापूर्ति के लिए ओवरहैड टैंक बनाया गया है। जलापूर्ति शुरु हो गई और करीब दो हजार की आबादी को शुद्ध पानी मिलने लगा। 10 दिन पूर्व अचानक सप्लाई बंद हो गई, जिससे पेयजल व्यवस्था बेपटरी हो गई और लोग देसी नल का पानी पीने के लिए मजबूर हैं। गांव के लोग पानी के लिए परेशान हैं। पानी की सप्लाई को शुरू करने के लिए लोग जिम्मेदारों से कई बार कह चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस गांव में अभी तक पानी की समस्या बनी हुई हैं।
विज्ञापन




गांव के दयाशंकर , शिवकुमार, मोबीन, बृजलाल यादव, जौहर अली आदि लोगों ने बंद पड़े इस पानी की सप्लाई को चालू कराने की मांग की है। इससे यहां के लोगों को इसका फायदा मिल सके। लोग का यह भी कहना है कि कई परिवार के लोगों को दूसरे घरों में जाकर पानी लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एक्सईएन जल निगम संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसी समस्या है तो पता करके उसे जल्द ही सही करवा दिया जाएगा।



---

बोले ग्रामीण



गांव में पानी टंकी का निर्माण पूर्ण होने के बाद सप्लाई भी चालू कर दी गई। कुछ दिन तक बेहतर आपूर्ति मिली, लेकिन 10 दिन से इस गांव की सप्लाई बंद पड़ी है, जिससे यहां के लोगों को देसी नल का सहारा लेना पड़ा रहा है।


- राम प्रवेश यादव, निवासी डबरा



---



गांव में पानी टंकी का निर्माण करके सप्लाई के लिए पाइप को डालकर टोंटी लगा दी गई है। सप्लाई की पाइप जगह-जगह लीक होने से पानी सड़क पर ही बहता है, जिससे समस्या हो रही है।



शिव चरन, निवासी डबरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed