फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water supply disrupted in the ward, 500 people affected

Kushinagar News: वार्ड में पानी की सप्लाई बाधित, 500 आबादी प्रभावित

Thu, 06 Mar 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 06 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Water supply disrupted in the ward, 500 people affected
- कसया के वार्ड नंबर 26 शहीद अमिय त्रिपाठी नगर का मामला
विज्ञापन

- पानी की सप्लाई के लिए डाली जा रही पाइप
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर के वार्ड नंबर 26 शहीद अमिय त्रिपाठी नगर में पानी की सप्लाई बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत नगर पालिका और सभासद से की है। लेकिन, अभी समस्या जस की तस है। वार्ड की करीब 500 आबादी प्रभावित है। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि पाइप डाली जा रही है। जिसके चलते पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। जल्द ही कार्य पूरा कराकर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।

बोले वार्डवासी
पानी की आपूर्ति बंद होने से रोजा और सहरी करने में परेशानी हो रही है। साफ-सफाई काफी जरूरी है। पानी की जरूरत अधिक पड़ रही है।
- जावेद

वार्ड में 5 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी नहीं आने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
- मुहम्मद दानिश

पानी की सप्लाई अचानक बंद हो गई है। पूछने पर बता रहे हैं कि शाम तक चालू हो जाएगा। कई दिन हो गए, पानी नहीं मिलने से काफी दिक्कतें हो रही हैं।
- दीपक सिंह

पानी की सप्लाई नहीं मिलने से वार्ड के लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है। सुबह और शाम को स्नान से लेकर दिनचर्या की काम प्रभावित हो रहे है।
- विश्वनाथ गुप्ता


वार्ड में पानी की सप्लाई के लिए पाइप डाला जा रहा है। जिसके चलते पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जल्द ही सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
- अंकिता शुक्ला, ईओ नगरपालिका परिषद कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed