{"_id":"642f11f11f0adce02b094fc9","slug":"water-problem-is-not-going-away-kushinagar-news-c-7-1-114879-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पानी की समस्या नहीं हो रही दूर, डीएम ने ईओ से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पानी की समस्या नहीं हो रही दूर, डीएम ने ईओ से मांगा जवाब
Fri, 07 Apr 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला खबर का डीएम ने लिया संज्ञान
पूरे दिन बहता रहता नाली में पानी, कर्मी दिखे बेबस
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर में पुलिया के निर्माण के दौरान बलोचहां चुंगी के पास जलापूर्ति की पाइप फट गई। इससे 400 घरों में पानी की आपूर्ति बंद है। पांच दिनों से पानी की समस्या से 5,000 से अधिक लोग परेशान है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन जलकल का पानी नाली में बहता रहा। कर्मी बेबस होकर लखनऊ से सामान के आने का इंतजार करते दिखे। इस समस्या को अमर उजाला ने तीन से लेकर छह अप्रैल तक प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर को संज्ञान में लेते हुए डीएम रमेश रंजन ने ईओ पडरौना संतराम सरोज से आख्या मांगी है। जलापूर्ति की पाइप को जल्द बनवाने के लिए निर्देश दिए।
शहर के रामकोला रोड स्थित बलोचहां चुंगी के पास पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। शनिवार की रात भूमिगत ह्यूमपाइप लगाने के दौरान जेसीबी से पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। जलकल के कर्मी पहुंचे तो सड़क के दोनों किनारे का पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पांच दिन बाद भी जलकर्मी इसकी मरम्मत नहीं कर पाए हैं। उनका कहना है कि सामान नहीं मिल रहा है। किसी तरह से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।
...
लखनऊ से मंगाया गया सामान
सड़क किनारे उत्तर की छह इंच की जलापूर्ति की पाइप आठ फीट फट गई। दक्षिण की 10 इंच की पाइप में 12 फीट फट गई है। मरम्मत के सामान के लिए जलकल के कर्मचारी गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ चले गए। कानपुर से बुधवार को सामान आया तो वह 10 इंच के पाइप में सेट नहीं हो पाया। जलकल के कर्मचारी किसी तरह से छह इंच के पाइप में सेट करके लीकेज को सही कर दिया। 10 इंच का पाइप सही नहीं हो पाया। बृहस्पतिवार के पूरे दिन बलोचहां के पास पानी बहता रहा। जलकल के कर्मियों का दावा है कि बृहस्पतिवार की शाम तक लीकेज को सही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
...
एसडीएम ने जेई को लगाई फटकार
जलापूर्ति की पाइप फट जाने से एसडीएम ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण के जेई को फटकार लगाते हुए कहा कि नगर पालिका में कार्य के दौरान किसी जलकल कर्मी सूचना देनी चाहिए थी। लापरवाही से जलापूर्ति की पाइप फट गई। इससे लोगों को समस्या हो रही है। बगैर बताए कार्य कराने के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
...
कोट
सामान नहीं मिल रहा है। लखनऊ से सामान लेकर कर्मचारी बृहस्पतिवार की शाम तक आ जाएंगे। क्षतिग्रस्त पाइप को देर शाम तक सही कर दिया जाएगा।
महात्मा सिंह, उपजिलाधिकारी सदर