{"_id":"5f0ca13c8ebc3e63aa7c9fe2","slug":"water-kushinagar-news-gkp358036479","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी के प्रबंध नहीं, बढ़ गई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी के प्रबंध नहीं, बढ़ गई परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निकासी के प्रबंध नहीं, बढ़ गई परेशानी
सुकरौली पीएचसी में घुसा पानी, कई स्थानों पर सड़कों पर जलभराव
अब वैक्सीन कक्ष में संचालित होगी ओपीडी
अमर उजाला ब्यूरो
सुकरौली/भैंसही बाजार/फाजिलनगर।। जिले में जल निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुकरौली ब्लॉक परिसर स्थित पीएचसी में पानी आ जाने से उपचार प्रभावित हुआ। कई अन्य स्थानों पर सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन में परेशानी हो रही है।
पीएचसी में पानी आने से अस्पताल के साथ ही आवासीय परिसर में भी पानी एक त्र हो गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. हेमन्त वर्मा ने बताया कि सुकरौली पीएचसी में जलभराव के चलते ओपीडी को वैक्सीन कक्ष में स्थानांतरित कर दिया गया है। विभागीय अनुमति मिलने पर कुछ दिन के लिए प्रसव की व्यवस्था देवतहां सीएचसी पर कराई जाएगी।
भैंसही बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, गांव में जाने वाली सड़क पर बारिश का पानी जमा हो गया है। इसके चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। नंदेश्वर गुप्ता, रामनयन गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, रामबिलास गौड़, जीता चौहान, विस्मिल्ला खान, ईस्वर चंद गुप्ता, प्रदीप कुमार, शांति देवी, शिवलाल, राजकुमार आदि का कहना है कि जलनिकासी का प्रबंध नहीं होने के चलते यह दिक्कत आई है। प्रधान राजेंद्र जायसवाल का कहना है कि रास्ते को ऊंचा करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे से सटे अवरवां सोफीगंज के बैरागीपट्टी में जाने वाले मार्ग पर बारिश का पानी भर गया है। इससे पैदल आना जाना भी मुश्किल हो गया है। गौरव राय, चनदेव आर्य, असरफ अंसारी, मोतीलाल प्रसाद, रमजान, कलीम, जयप्रकाश राय, विद्या राय आदि ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए ब्लॉक प्रमुख से कई बार मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीडीओ रमाकांत ने बताया कि एडीओ पंचायत से इसकी जांच कराकर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बैरिस्टर जायसवाल ने बताया कि सड़क पर जल भराव की समस्या से निजात के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।